Site icon Dainik Savera Times

डी.सी. यादव की आवाज में गूंजा मां भगवती का भजन

Dinesh Sen Unveils New Devotional Bhajan in Kullu : कुल्लू। नवरात्र के पावन अवसर पर मां भगवती की महिमा को समर्पित भजन ‘हे पालनहार मां’ रिलीज किया गया। देव धाम बाशिंग में सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन ने भजन का विमोचन किया। लोक गायक डी.सी. यादव की आवाज में सजे इस भजन को बुडाल म्यूजिक सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे। भजन के माध्यम से मां भगवती की महिमा और भक्ति भावना को प्रस्तुत किया गया है। इस भजन को लोक गायक डी.सी. यादव ने अपनी मधुर आवाज दी है। भजन की संपूर्ण तैयारी और प्रस्तुति की व्यवस्था जीवन बुडाल ठाकुर की ओर से कराई गई। भजन का संगीत संदीप ठाकुर द्वारा तैयार किया गया है तथा विडियो एडिटिंग कमल ठाकुर की ओर से की गई। नवरात्रों के उपलक्ष्य पर इसे बुडाल म्यूजिक सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिससे कि श्रद्धालु घर बैठे मां भगवती की भक्ति में लीन होकर इस भजन का आनंद ले सकें।

विमोचन समारोह में सूत्रधार कला संगम के उपाध्यक्ष कंवर वीरेंद्र सिंह, प्राचार्य पं. विद्या सागर, डॉ. सूरत ठाकुर, धर्मेन्द्र शर्मा, डी.सी. यादव, विजय सेन, जीवन बुडाल ठाकुर, राकेश गौरसी सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस धार्मिक भजन की प्रस्तुति की सराहना करते हुए इसे हिमाचल की लोक संस्कृति, संगीत और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने वाला सराहनीय प्रयास बताया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। आशा व्यक्त की कि ये भजन श्रद्धालुओं के बीच लोकप्रिय होंगे और नवरात्रों के पावन पर्व पर भक्तिमय वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Exit mobile version