Site icon Dainik Savera Times

आसमान से गिरी आफत ने मचाई तबाही…6 परिवार हुए लापता, 36 लोग बहे

शिमला : हिमचाल प्रदेश की राजधानी शिमला जिला के समेज में बुधवार देर रात बादल फटने की घटना हुई है। 6 परिवारों के लापता होने की सूचना है। करीब 36 लोग लापता हुए हैं। लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। समेज में एसेंट हाइड्रो 6 मेगावाट प्रोजेक्ट के बहने की भी सूचना है। इसके अलावा 15/20 क्षेत्र के गांनवी गांव में देर रात करीब 11 बजे बादल फटा है। यहां पर कोई जानि नुकसान होने की सूचना नहीं है। लेकिन दो से तीन घर, खेत, बागीचे, स्कूल के भवन व अन्य नुकसान होने की जानकारी है।

जिला प्रशासन की ओर से डीसी शिमला मौके पर पहुंच गए हैं। जबकि रामपुर के खनेरी अस्पताल से चिकित्सकों की टीम मौके के लिए निकल गई है। समेज में एसडीएम रामपुर व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। समेज में लोगों को खड्ड से एनडीआरएफ के जवान निकाल रहे हैं।

रामपुर क्षेत्र के झाकड़ी में समेज खड्ड में हाइड्रो प्रोजेक्ट के नजदीक बादल फटा है। वीरवार सुबह तड़के बादल फटने की सूचना जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में मिली। घटना स्थल के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी भी रवाना हो गए है।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम, पुलिस, रेस्क्यू दल घटना स्थल के रवाना हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमें प्राप्त सूचना के मुताबिक बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र से 32 लोगों के लापता होने की जानकारी है।

 

Exit mobile version