हिमाचल डेस्कः प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला कांगड़ा जिले के पालमपुर क्षेत्र से सामने आया है, जहां पनीर में अधिक नमक होने की शिकायत को लेकर शुरू हुआ विवाद फायरिंग तक पहुंच गया। घटना में मारपीट और बंधक बनाए जाने के भी आरोप लगे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढे़ं :-
जानकारी के अनुसार, यह घटना पालमपुर के भवारना क्षेत्र स्थित मनसिंबल पंचायत के एक कैफे में हुई। फायरिंग के बाद कैफे में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए बाहर भागने लगे। बताया जा रहा है कि दो युवकों ने कैफे मालिक पदम देव से पनीर में अधिक नमक होने की शिकायत की थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि कैफे मालिक ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।
आरोपों के मुताबिक, इसके बाद कैफे मालिक का एक रिश्तेदार पिस्तौल लेकर मौके पर पहुंचा और फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर भगदड़ मच गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पिस्तौल दिखाकर उन्हें जबरन रोके रखा गया और कैफे मालिक सहित तीन लोगों ने उनके साथ मारपीट की।
युवक को छुड़ाने पहुंचे एक अन्य व्यक्ति को भी कथित तौर पर बंधक बना लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य संजीव सैनी ने पुलिस को अवगत कराया, जिसके बाद भवारना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया और घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के सबूत मिटाने के लिए कैफे की सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दी गई।
मामले को लेकर कांगड़ा के एएसपी बीर बहादुर ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद कर ली है। जांच में यह भी सामने आया है कि पिस्तौल का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था। फिलहाल पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
ये भी पढे़ं :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...