Site icon Dainik Savera Times

राहुल गांधी के समर्थन में जिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

हमीरपुर: जिलामुख्यालय पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में शुक्रवार को कुलदीप पठानिया के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसियों ने लोक निर्माण विश्रम गृह से प्रदर्शन शुरू करते हुए मिनी सचिवालय तक जोरदार नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के उपरांत गांधी चौक पर नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मानहानि के मामले को लेकर केंद्र सरकार बेवजह ही राहुल गांधी को परेशान कर रही है, लेकिन देश की जनता सब देख रही है। उन्होंने कहा कि राजनीति के मूल्यों का हनन किया जा रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह जिस तरीके से नेताओं के खिलाफ माहौल बनाने में लगे हुए हैं, उससे उन्हें कोई फायदा होने वाला नहीं है।

उन्होंने देश की जनता दोनों नेताओं का सच जान चुकी है। कांग्रेस नेता डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि जिस तरीके से राहुल गांधी पर भाजपा हमले कर रही है, उससे उसे कुछ मिलने वाला नहीं है। कांग्रेस इससे और मजबूत होगी। कांग्रेस का छोटा बड़ा हर कार्यकर्ता केंद्र सरकार की इस तानाशाही के खिलाफ देश की जनता को एकजुट करेगा। इन नेताओं ने साफ तौर पर कहा कि भाजपा की राजनीति विपक्ष को कुचलने वाली रणनीति के तहत चल रही है। इस विरोध प्रदर्शन में तेज नाथ, मनोज कुमार, अजय शर्मा, देवीदास शहंशाह, राकेश रानी वर्मा सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Exit mobile version