Site icon Dainik Savera Times

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर ने आयोजित किया जागरूकता एवं मोक अभ्यास

आपदाओं की संवेदनशीलताओं के अंतर्गत आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर द्वारा डॉक्टर यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय, नाहन में आपदा प्रबंधन विषय पर एकदिवसीय जागरूकता एवं मोक अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की खोज एवं बचाव टीमों द्वारा मोक अभ्यास एवं जन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लगभग 11 प्राध्यापकों एवं 239 के करीब महाविद्यालय के विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया गया है। इस जागरूकता कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रतिक्रिया दल (SDRF) शिमला की 8 सदस्यों की टीम द्वारा आपदा प्रबंधन से संबंधित खोज एवं बचाव आदि विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस टुकड़ी का नेतृत्व उप -निरीक्षक धर्म सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों एवं विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन में प्राथमिक उपचार, सी.पी.आर. तथा अन्य तरह की खोज एवं बचाव संबंधी जानकारियां प्रदान की गई। इसके अलावा जंगल की आग से बचाव तथा घरेलू आग, व रसोई गैस की आग से बचाव संबंधी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

Exit mobile version