Site icon Dainik Savera Times

उपायुक्त कुल्लू की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अभिसरण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित, 31 गांव हो चुके हैं आदर्श ग्राम घोषित

कुल्लू: उपायुक्त कुल्लू की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों, ‘गैप फिलिंग फंड’, ग्राम विकास योजना के अनुमोदन और पात्र गांवों को ‘आदर्श ग्राम’ घोषित करने से संबंधित मदों पर विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त ने जानकारी दी कि योजना के तहत जिले के 31 गांव पहले ही आदर्श ग्राम घोषित किए जा चुके हैं। नियमों के अनुसार, 70 या उससे अधिक ‘विलेज स्कोर’ प्राप्त करने वाले और खुले में शौच मुक्त गांवों को आदर्श ग्राम घोषित किया जा सकता है। इस मापदंड को पूरा करने वाले 4 पात्र गांवों को ‘आदर्श ग्राम’ का दर्जा देने हेतु राज्य स्तरीय समिति को आवेदन भेजने का प्रस्ताव रखा गया। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को विकास कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि पात्र गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, संबंधित पंचायतों द्वारा व्यय किए गए बिलों के आधार पर एसएनए स्पर्श पोर्टल के माध्यम से धनराशि जारी की जा रही है। बैठक में आवंटित और खर्च की गई राशि का विवरण प्रस्तुत किया गया उपायुक्त महोदय ने सभी संबंधित पंचायत प्रधानों और सचिवों को निर्देश दिए कि जिन पंचायतों को राशि जारी की जा चुकी है।

वे इसे विडिपी के अनुसार कार्यों पर शीघ्र खर्च करें और योजना-वार उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करवाएं, ताकि अगली किस्त जारी की जा सके, जिले की 7 ग्राम पंचायतों द्वारा अनुमोदित विकास कार्यों में से कुछ कार्यों को करवाने में असमर्थता जताते हुए उनकी जगह नए कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इन कुल 20 कार्यों को पोर्टल पर अपडेट करने के लिए विडिपी अनलॉक करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने हेतु समिति के समक्ष रखा गया।बैठक का संचालन सदस्य सचिव एवं जिला कल्याण अधिकारी, कुल्लू द्वारा किया गया। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी पंचायत प्रधान तथा सचिव उपस्थित रहे।

📍 Location: Kullu (Kullu)

Exit mobile version