Divine Union of Lord Shiva’s Family Draws Thousands : कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में रविवार को भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिक स्वामी का भव्य मिलन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना। ढालपुर मैदान में हजारों श्रद्धालु इस दिव्य मिलन के साक्षी बने। चारों देवी-देवताओं के एक साथ दर्शन कर भक्त भावुक हो उठे। भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और प्रसाद की व्यवस्था के बीच ढालपुर मैदान में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। उत्सव में सैकड़ों देवी-देवताओं के आगमन से पूरा क्षेत्र देवमय हो गया है।
इस मिलन को देखने के लिए हजारों लोग उपस्थित रहे और उसके बाद चारों देवी देवता एक शिविर में विराजमान हुए। हर साल अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के अवसर पर शिव परिवार का भव्य मिलन होता है। वही इस दौरान कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर सहित अन्य लोगों ने भी शिव परिवार के दर्शन किए। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में भाग लेने के लिए बिजली महादेव खराहल घाटी से आए हैं।
मणिकर्ण घाटी के चोंग गांव से भी माता पार्वती यहां पर विराजमान हुई हैं। जिला कुल्लू की उझी घाटी से भगवान गणपति भी अपने हरियानों के साथ दशहरा उत्सव में पहुंचे हैं। इसके अलावा मनाली के सिमसा से देवता कार्तिक स्वामी भी पहुंचे हैं। चारों देवी-देवता एक साथ भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। ढालपुर अस्पताल के समीप शिविर में हर दिन भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है और श्रद्धालुओं के लिए भी भोजन की व्यवस्था की जा रही है।
ऐसे में शिव शक्ति व गणेश और कार्तिक स्वामी के दर्शन के साथ-साथ श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं भी मांग रहे हैं। हर दिन सुबह-शाम तीनों देवी-देवताओं के शिविर में पूजा अर्चना की जा रही है और रात के समय भजन कीर्तन किया जा रहा है। गौरतलब है कि भगवान बिजली महादेव का मंदिर खराहल घाटी में स्थित है और माता पार्वती मणिकर्ण घाटी के चोंग गांव में अपने मंदिर में विराजमान रहती हैं। भगवान गणपति उझी घाटी के घुड़दौड़ गांव में अपने मंदिर में विराजमान रहते हैं।
कार्तिक स्वामी भी मनाली के सिमसा गांव में विराजमान रहते हैं। कार्तिक स्वामी ढालपुर स्कूल के मैदान में अपने अस्थाई शिविर में विराजमान हैं। इन चारों देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को अलग-अलग इलाके का रुख करना पड़ता है। लेकिन दशहरा उत्सव में सात दिनों तक भगवान बिजली महादेव, माता पार्वती, भगवान गणेश एक जगह पर ही श्रद्धालुओं को दर्शन दे रहे हैं। कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि उन्होंने शिव परिवार के दर्शन किए हैं। इसके अलावा वह हर शिविर में जाकर देवी देवताओं के दर्शन कर रहे हैं। दशहरा उत्सव में देवी देवताओं के शिविरों में आए लोगों के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है और उनकी समस्याओं का भी तुरंत निपटारा किया जा रहा है।
ऐसे में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में देवी देवताओं के आगमन से यहां चार चांद लग गए हैं और लोग देवी देवताओं का आशीर्वाद भी ले रहे हैं। बाइट – सुंदर सिंह ठाकुर वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश सूद ने बताया कि वह पिछले कई सालों से लगातार शिव परिवार के दर्शन दशहरा उत्सव में कर रहे हैं। यहां पर देवी देवताओं की काफी मान्यता है और दशहरा उत्सव में जिला भर के देवी देवताओं के दर्शन ढालपुर मैदान में ही होते हैं। ऐसे में सभी देवी देवताओं के दर्शनों के लिए हर साल श्रद्धालु दशहरा उत्सव का इंतजार करते हैं। बाइट – नरेश सूद श्रदालु मृणालिनी ने बताया कि वह महादेव के दर्शन करने के लिए आज आई थी. ऐसे में उन्हें इसी शिविर में पूरे शिव परिवार के दर्शन हो गए. सभी श्रद्धालुओं के लिए यह एक खास पल रहता है जब उन्हें समाप्त शिव परिवार एक ही स्थान पर दर्शन दे।
मृणालिनी श्रद्धालु पंकज ने बताया कि दशहरा उत्सव में उन्हें जिला कुल्लू के हर इलाके से आई देवी देवताओं के दर्शन करने का मौका मिल रहा और शिव परिवार भी ढालपुर में एक ही शिविर में भी रास्ते हैं। ऐसे में शिव परिवार का मिलन देख सभी लोग काफी भावुक हुए हैं और अन्य देवी देवताओं का दर्शन भी सभी लोग ढालपुर मैदान में कर रहे हैं। पंकज श्रद्धालु रोशन ठाकुर ने बताया कि यहां पर पहले दिन से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है और शाम के समय यहां पर भजन कीर्तन भी किया जाता है और चारों देवी-देवताओं के दर्शन कर श्रद्धालु भी अपने आप को धन्य मान रहे हैं। उनका कहना है कि दशहरा उत्सव अपने आप में अनूठा संगम है और एक ही जगह पर 300 से अधिक देवी देवताओं के दर्शन होते हैं। ऐसे में इन देवी-देवताओं के आगमन से ढालपुर मैदान देव लोक में तब्दील हो गया है।

