Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्थानंतरण में विश्वास नहीं रखता,शिक्षक शिक्षा में अपना बेहतर योगदान: मुकेश अग्निहोत्री

October 3, 2023

स्थानंतरण में विश्वास नहीं रखता,शिक्षक शिक्षा में अपना बेहतर योगदान: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना (राजीव भनोट) : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को पं. एमएल दत्त स्मार्क रावमापा खड्ड में अंडर-19 लड़कों की 49वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खेलों के सफल अयोजन की कामना की तथा खेल आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार का पूरा ध्यान शिक्षा पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के आधारभूत ढांचे को स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने खिलाड़ियों से आहवान किया कि खेलों को अनुशासन में रहकर खेल भावना से खेलें। उन्होंने कहा कि खेलों में भी भविष्य बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है।

मुकेश अगिनहोत्री ने कहा कि बच्चों को घरद्वार पर शिक्षा मुहैया करवाने के लिए हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत 33 रावमापा, 7 राउपा, 12 रामापा व 74 प्राईमरी स्कूल स्थापित किए गए हैं जिसमें शिक्षा के सभी बुनियादी ढांचे उपलब्ध है। इसके अलावा हरोल हल्के में हरोली, बीटन व खड्ड में तीन डिग्री कॉलेज बनाए गए हैं जोकि उच्च स्तर की शिक्षा के विकास में मील का पत्थर सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि खड्ड कॉलेज में भव्य इंडोर स्टेडियम भी निर्मित किया जाएगा जिसका हाल ही में शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लड़कियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए यह कॉलेज मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि हरोली कॉलेज का निर्माण कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है। तीनों कॉलेज उच्च शिक्षा के लिए अहम भूमिका अदा कर रहे हैं।

मुकेश अग्निहोत्री ने शिक्षकों से आहवान किया कि स्थानंतरण में विश्वास नहीं रखते। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि पढ़ाई, खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों में ध्यान दें ताकि विद्यार्थी आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए सलोह में लगभग 300 करोड़ रूपये की लागत से ट्रिपल आईटी का निर्माण किया गया है। केंद्रीय विद्यालय बनाया गया है। सहकारिता के क्षेत्र में पहला लॉ और नर्सिंग कॉलेज खोल कर एक अनूठी पहल की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना है तो कड़ी मेहनत करनी होगी।

उप मुख्यमंत्री ने खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों से कहा कि जिन बच्चों ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है वे अपना ड्राईविंग लाईसेंस अवश्य बनाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार ने लाईसेंस बनाने की प्रक्रिया को पहले से आसान बनाने के लिए इसकी प्रक्रिया ऑनलाईन शुरू कर दी है ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पडे़ं।
इस दौरान स्कूल प्रबंधन की ओर से 31 हज़ार रूपये आपदा राहत कोष में दिए।
इस मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने सुंदर मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया तथा खेलों को खेल की भावना से खेलने की शपथ ग्रहण की।

34 स्कूलों के 500 छात्र ले रहे भाग
उप निदेशक देवेंद्र चंदेल ने आय हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि अंडर-19 लड़कों की खेलकूद प्रतियोगिता में जिला भर के 34 स्कूलों के लगभग 500 छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि खेलों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए हर सुविधा का उचित प्रबंध किया गया है ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पडे़।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें