Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

मैदान में उतने उम्मीदवार उतारें नहीं, जितने का कंग्रेस कर रही दावा : Ravi Thakur

May 2, 2024

मैदान में उतने उम्मीदवार उतारें नहीं, जितने का कंग्रेस कर रही दावा : Ravi Thakur

रामपुर बुशहर: लाहौल स्पीति से भाजपा प्रत्याशी रवी ठाकुर ने बताया कि उनके जिले में भी महिलाओं की आखों में धुल झोंकने का कार्य किया है। लाहौल स्पीति में जो सूची महिलाओं की तैयार की गई थी अभी तक उस पर सिर्फ 25 प्रतिशत महिलाओं को 15 सो रूपये मिले हैं। रवी ठाकुर ने बताया कि लाहौल स्पीति में भी महिलाओं पर शर्तें थोंपी गई है। चुनाव से पहले यह स्थिति साफ नहीं की गई थी। ऐसे में झूठ बोलकर कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक लाहौल स्पीति में कांग्रेस अपना उम्मीदवार नहीं उतार पाई है। जीतने की कांग्रेस द्वारा गीदड़ भभकी दी जा रही है। अभी तक प्रतिशत मैदान में उतारें नहीं है।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पुरे देश भर में एक जुट है। उन्होंने बताया कि केन्द्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार आगे बढ़ रहा रहे हैं। उनके जिले में केन्द्र सरकार के नेतृत्व में बेहतरीन विकास कार्य हुए हैं। चीन बार्डर तक सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

रवी ठाकुर ने बताया कि 5 से 6 जुन के बाद प्रदेश सरकार में बदलाव आ सकता है। क्योंकि की ओपीएस पर भी सही तरह से कार्य नहीं किया गया है। अभी तक लिप्स वर्क ही हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अलप मत में सरकार चल रही है। बजट न होने के कारण लाहौल स्पीति को भी 30 प्रतिशत बजट आ रहा है। जिससे हमारे क्षेत्र में भी कार्य नहीं हो रहा है। रवी ठाकुर ने बताया कि सिंघवी ने राम मन्दिर के विरुद्ध केस लड़ा था। उन्होंने बताया कि राम मन्दिर को सिंघवी ने कालपनिक करार दिया है।

रवी ठाकुर ने बताया कि भाजपा इस बार लोकसभा व विधानसभा की सभी सीटें जितेगी। उन्होंने बताया कि लाहौल स्पीति को पानी की योजनाओं व पर्यटन की दृष्टि से बढावा देना। बागवानों व किसानों को आधुनिक तकनीकी से बढावा देना मुख्य प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि डीजीटल भारत भारतीय जनता पार्टी द्वारा बनाया गया है। आज देश शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने बताया कि वे विभिन्न स्थानों का दौरा कर रहे हैं। लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि जो आरोप लगाए जा रहे हैं उसका कोई वजूद नही है। अभी तक जो पैसा केन्द्र सरकार से आया है वह कहाँ पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह भी कई प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। उस समय भी काफी पार्टी फंड आता था। इस तरह के आरोप प्रत्यारोप लगातार लगते रहते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें