Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता Anshul Avijit के साथ डॉ. केआर आर्य ने पंजाब-हिमाचल में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर की चर्चा

January 10, 2023

कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता Anshul Avijit के साथ डॉ. केआर आर्य ने पंजाब-हिमाचल में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर की चर्चा

ऊनाः हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता व समता आंदोलन हिमाचल के अध्यक्ष डॉक्टर केआर आर्य ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंशुल अभिजीत के साथ मुलाकात की हैं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय प्रवक्ता अंशुल अभिजीत को सम्मानित भी किया। अंशुल अभिजीत कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात यात्रा के पंजाब के प्रभारी है और इस दौरान डॉक्टर केआर आर्य ने अंशुल अभजित के साथ राहुल गांधी द्वारा चलाई गई भारत जोड़ो यात्रा के लक्ष्य को सराहनीय करार देते हुए इस यात्रा को ऐतिहासिक बताया। डॉक्टर आर्य ने कहा कि यह यात्रा अपने आप में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने वाली है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व को राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी पर गर्व है कि वह लगातार पैदल चलकर देश को जोड़ने का काम कर रहे हैं, नफरत को कम करने का काम कर रहे हैं, कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक की यात्रा पंजाब में रहेगी और वही 1 दिन के लिए कुछ समय यह यात्रा हिमाचल के कांगड़ा की सीमा में भी प्रवेश करेगी। उन्होंने कहा कि इसकी सफलता कि हम सब कामना करते हैं और जनता अधिक से अधिक संख्या में इस यात्रा में शामिल हो ऐसी कामना है।

डॉक्टर केआर आर्य ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंशुल अभिजीत जो अखिल भारतीय समता आंदोलन के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं के साथ हिमाचल व पंजाब में समता आंदोलन की गतिविधियों पर भी चर्चा की और उन्हें हिमाचल में समता आंदोलन द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी। अंशुल अभिजीत ने डॉक्टर आर्य द्वारा बाबू जगजीवन राम की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे कार्य को सराहा ।

हिमाचल आने का दिया निमंत्रण

डॉक्टर आर्य ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व अखिल भारतीय समता आंदोलन के कार्यकारी अध्यक्ष अंशुल अभिजीत को हिमाचल के दौरे पर आने के लिए निमंत्रण दिया और अंशुल ने डॉक्टर के निमंत्रण को स्वीकार किया और कहा कि वे जल्द ही हिमाचल का प्रवास करेंगे और समता आंदोलन को लेकर की जा रही गतिविधियों में शामिल होंगे ।

राहुल गांधी भाखड़ा बांध देखने आए

सामाजिक कार्यकर्ता डॉ केआर आर्य ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंशुल अभिजीत के समक्ष भाखड़ा बांध को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह भाखड़ा बांध पंडित नेहरू के आधुनिक भारत के विकास के मंदिर को बनाने की कहानी है ,जिसके माध्यम से रोशनी प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में राहुल गांधी भाखड़ा बांध यात्रा करने के लिए आए, इसका निमंत्रण दिया जाना चाहिए, जिस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंशुल ने कहा कि वे इस भावना व निमन्त्रण को राहुल गांधी तक पहुंचाएंगे और उनका कार्यक्रम आने वाले समय में बनाने का प्रयास करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें