Site icon Dainik Savera Times

डॉ. KR Arya ने अभिषेक जैन को शिक्षा विभाग का जिम्मा मिलने पर दी बधाई, कहा-प्रदेश सरकार ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

ऊना: हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव डॉक्टर अभिषेक जैन का ऊना में समाजसेवी व समता आंदोलन के राज्य अध्यक्ष डॉ केआर आर्य ने स्वागत किया। डॉक्टर केआर आर्य ने अभिषेक जैन को शिक्षा विभाग का जिम्मा मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व आईटी के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य अभिषेक जैन के नेतृत्व में होगा। एक कर्मठ अधिकारी हैं जिन्हें प्रदेश सरकार ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के ढांचे को बेहतर करना सुविधाजनक करना और युवाओं को रोजगार उन्मुख शिक्षा देना महत्वपूर्ण कदम है, ऐसे में कर्मठ अधिकारी अभिषेक जैन से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं कि वे बेहतरीन काम करते हुए आगे बढ़े और प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएं। वहीं शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव डॉ अभिषेक जैन ने समाता आंदोलन के राज्य अध्यक्ष डॉक्टर केआर आर्य का आभार व्यक्त किया और उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक व चिकित्सा क्षेत्र के कार्यों को सराहा।

Exit mobile version