Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

डॉ राजीव बिंदल ने संभाला BJP प्रदेश अध्यक्ष का पदभार, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

April 24, 2023

डॉ राजीव बिंदल ने संभाला BJP प्रदेश अध्यक्ष का पदभार, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

शिमला (गजेंद्र): हिमाचल की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले डॉ. राजीव बिंदल काे प्रदेश की कमान सौंपी है। वहीं आज भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने शिमला स्थित भाजपा मुख्यालय दीप कमल में विधिवत रूप से कार्यभार संभाला। इस दौरान डॉ बिंदल का पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व समस्त नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहीं, इस जिम्मेदारी के लिए राजीव बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह,भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ साथ प्रदेश भाजपा के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।

डॉ बिंदल ने प्रदेशवासियों और भाजपा के सभी कार्यकताओं और सहयोगियों को विश्वास दिलाया कि भाजपा को और आगे बढ़ने के लिए सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे। नगर निगम शिमला के चुनाव को लेकर राजीव बिंदल ने कहा कि जिसे जो जिम्मेदारी दी गई है उसी तरह आगे भी कार्य जारी रहेगा।

डॉ. बिंदल बेशक इस बार नाहन से अपना ही चुनाव हार गए हों, मगर उनके राजनीतिक इतिहास को देखें तो उन्हें हर गेम को अपने फेवर में करने की महारत रही है। ऐसे में अब देखना होगा कि नगर निगम चुनाव भाजपा अपनी झोली में डाल पाती है या नहीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें