Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला में टाइमिंग को लेकर भिड़े निजी व एचआरटीसी बस के चालक और परिचालक

December 17, 2024

शिमला में टाइमिंग को लेकर भिड़े निजी व एचआरटीसी बस के चालक और परिचालक

शिमला (देवेंद्र वर्मा) : शिमला में एक निजी बस के चालक और परिचालक द्वारा एचआरटीसी चालक को गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। यह घटना सोमवार को लक्कड़ बाजार में हुई, जब दोनों प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने एचआरटीसी चालक को अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी।

इस घटना का वीडियो बनाते हुए एचआरटीसी चालक ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि वीडियो में दिख रहे प्राइवेट बस चालक और परिचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें गिरतार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।

प्राइवेट बस के चालक और परिचालक एचआरटीसी चालक को अपशब्द व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, लेकिन असहाय चालक बेचारा वीडियो बनाने के सिवाय कुछ भी नहीं कर पा रहा है। परिवहन विभाग के कर्मचारियों का आरोप है कि प्राइवेट बस ऑपरेटरों द्वारा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जबकि विभाग के उच्च अधिकारी और सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें