Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सड़क पर गड्ढ़ों के कारण वाहन चलाना मुश्किल,आये दिन हादसों का शिकार हो रहे लोग

December 2, 2024

सड़क पर गड्ढ़ों के कारण वाहन चलाना मुश्किल,आये दिन हादसों का शिकार हो रहे लोग

भराड़ी(अश्वनी कुमार) : भराड़ी उपतहसील के तहत आने वाली भटेड-गाहर-देहलवीं सम्पर्क सड़क की हालत बाद से बदतर हो चुकी है। सड़क पर पड़े गढ़े हादसों का कारण बन रहे हैं। इस सड़क पर वाहन चालकों को वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। दुपहिया वाहन चालक तो आये दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में आधा दर्जन से अधिक दुपहिया वाहन चालक हादसों के कारण घायल हो चुके हैं।

ऐसे में सम्बंधित विभाग इस सड़क की मुरम्मत के लिए कारगर कदम नही उठा रहा है। थोड़ी सी वारिश में ही सड़क तालाब का रूप धारण कर लेती है। जिस कारण पैदल सफर करने वाले राहगीरों को पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। गाहर, पदयाण, देहलवीं, मुहाणा, पदोहड़ी, वाह व केट आदि गांव के लोगों के लिए यही मुख्य सड़क है। रोजाना इस सड़क से दर्जनों वाहन गुजरते हैं।

सड़क के बबीच दो से तीन फीट लंबे गढ़े पड़े होने के कारण वाहन चलाना मुश्किलों भरा हो रहा है। इस सड़क पर पहले प्रयोग हुए मैटीरियल को नए सिरे से तैयार करके फिर से सड़क निर्माण के लिए प्रयोग करना है। मशीन मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ का ट्रायल लिया गया। लोगों को उम्मीद थी की जल्द ही इस सड़क के हालात सुधर जाएंगे। लेकिन सड़क के छोटे से हिस्से के ट्रायल के बाद काम शुरू नही हो सका है।

ऐसे में सड़क पर धूल व मिट्टी से आने जाने वाले राहगीरों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। लोगों ने सम्बंधित विभाग से मांग की है की है कि जल्द इस सड़क की मुरम्मत की जाए। जब तक सड़क का नवीनीकरण कार्य शुरू नही होता तब तक सड़क पर पड़े गढ़ों की मुरम्मत की जाए। ताकि लोगों को दिक्कतें न ङोलनी पड़े। इस संदर्भ में एसडीओ र} सिंह ने कहा कि भटेड- गाहर-देहलवीं सड़क को एनडीआरएफ तकनीक से बेहतर बनाये जाने की कबायद चल रही है। जल्द ही प्रकिया पूरी करके काम शुरू कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें