Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

निगरानी के लिए Drone तकनीक का होगा इस्तेमाल : CM Sukhu

February 17, 2023

निगरानी के लिए Drone तकनीक का होगा इस्तेमाल : CM Sukhu

शिमलाः हिमाचल प्रदेश सरकार की मंशा ड्रोन प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल राज्य की विभिन्न योजनाओं की निगरानी, यातायात प्रबंधन, फंसे हुए पर्वतरोहियों को बचाने, वन क्षेत्र एवं वन्य जीवों की निगरानी करने, अवैधन खनन पर नजर रखने में करने की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को यह जानकारी दी हैं।

उन्होंने कहा कि इस विषय पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है कि कैसे आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर विभिन्न सरकारी विभागों के कामकाज को तेज व प्रभावी बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका लाभ बड़े पैमाने पर लोगों केा होगा क्योंकि प्रौद्योगिकी स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में भी अहम भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि ड्रोन प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कृषि क्षेत्र में सूक्ष्म पोषक तत्वों के प्रसार में भी किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें