Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली में G-20 के के चलते शिमला पहुंचे पर्यटक, गुलजार हुई पहाड़ों की रानी

विश्व भर के निगाहें आज भारत की तरफ है. देश की राजधानी दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है. इसके चलते राजधानी के मुख्य बाजार के साथ सरकारी और निजी दफ्तर बंद है. ऐसे में दिल्ली से बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए शिमला पहुंचे हैं. बीते दिनों हुई बारिश में जमकर तबाही मचाई. इस तबाही की वजह से पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ था, लेकिन अब डिरेल हुआ पर्यटन कारोबार धीरे-धीरे पटरी पर लौटता हुआ नजर आ रहा है. शिमला में पर्यटकों की आमद बढ़ने से कारोबारी के चेहरे भी खिल उठे हैं.

दिल्ली से शिमला घूमने के लिए आए पर्यटकों ने कहा कि G-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन के चलते दिल्ली में लॉकडाउन जैसा माहौल है. साथ ही सितंबर के महीने में गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है, लेकिन शिमला में मौसम बेहद खूबसूरत है. पर्यटक यहां की वादियों का मजा ले रहे हैं और खूबसूरत पहाड़ों का दीदार कर रहे हैं. पर्यटकों ने कहा कि उन्हें शिमला पहुंचने में किसी तरह की परेशानी का कोई सामना नहीं करना पड़ा. सभी सड़क खुली पड़ी हैं और सरकार-प्रशासन भी बेहतरीन काम कर रही है.

Exit mobile version