मामूली अनबन के चलते पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट
May 12, 2024
शिमला: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जनपद के माहिली गांव में पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मामूली अनबन पर पत्नी ने पति को लोहे की रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।