Dainik Savera Times

गुप्त नवरात्रों के दौरान माता श्री नैना देवी के दरबार में लगा भक्तों का तांता, श्रद्धालु करवा रहे मुंडन संस्कार

बिलासपुर (गजेंद्र) : गुप्त नवरात्रों के दौरान माता श्री नैना देवी के दरबार में जहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता जी के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं पर अपनी प्राचीन परंपराओं के मुताबिक गुप्त नवरात्रों के पावन उपलक्ष्य पर अपने छोटे-छोटे बच्चों के मुंडन संस्कार भी करवा रहे हैं।

गुप्त नवरात्रों के पावन उपलक्ष्य पर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु माता जी के दरबार में अपने छोटे-छोटे बच्चों के मुंडन संस्कार करने के लिए भी पहुंचते हैं। गुप्त नवरात्रों के दौरान श्रद्धालु अपने बच्चों के मुंडन संस्कार करवाकर उनके बाल माता काली को अर्पित करते हैं और बच्चे की लंबी उम्र के लिए माता से मन्नत करते हैं।

पुजारी नीलम शर्मा ने बताया कि जिन श्रद्धालुओं की माता श्री नैना देवी कुलदेवी है, उन्हें अपने बच्चों के पहले मुंडन संस्कार यहीं पर करवाने पड़ते हैं और बाल माता काली के मंदिर में अर्पित करने पड़ते हैं। यह परंपराएं प्राचीन काल से चली आ रही हैं।

Exit mobile version