Site icon Dainik Savera Times

अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान MLA Rajinder Rana ने सुजानपुर के लोगों को दी करोड़ो की सौगात

सुजानपुर: सुजानपुर के युवाओं को खेलने के लिए पर्याप्त खेल मैदान मिले लोगों को आवाजाही के लिए बेहतरीन सड़क सुविधा हो हर वर्ग को हर सुविधा उपलब्ध हो इसी उद्देश्य से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में काम किया जा रहा है। यह बात सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान कही इस दौरान उन्होंने इलाके के लोगों को करोड़ों रुपए की योजनाओं का तोहफा दिया विधायक राजेंद्र राणा ने जंगलबैरी में खेल मैदान का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया जिसकी स्वीकृत राशि करीब 13 लाख रुपए है।

उन्होंने विधिवत शिलान्यास प्रक्रिया पूरी कर के युवाओं को कहां की खेल क्षेत्र में आप आगे बढ़े इसके लिए उन्हें किसी भी चीज की कमी महसूस नहीं होगी विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभा प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे इसके लिए लगातार काम किया जाएगा। विधायक ने इस मौके पर लोगों की जन समस्याएं सुनी एवं उपस्थित विभागीय अधिकारियों निर्देश देते हुए कहा कि जो भी समस्याएं उनके सामने आई है। उनका शीघ्र अति शीघ्र समाधान को इस दौरान विधायक ने अन्य कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत बजरोल से चमारडा़ वाया लम्बर सड़क का भूमि पूजन किया जिसकी स्वीकृत राशि 4 करोड़ 45 लाख रुपए है।

इस दौरान यहां उन्होंने पंचायत के लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए समस्याओं को हल करने करने को कहा विधायक के नाम अन्य कार्यक्रम के अंतर्गत 2 करोड़ 91 लाख की लागत से बनकर तैयार हुई छम्ब से कुजाहबल वाया रोपड़ी सड़क का उद्घाटन किया। उसे विधिवत जनता के सुपुर्द किया इस दौरान उन्होंने कक्कड़ सामुदायिक भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ जन समस्याएं सुनी।

Exit mobile version