Site icon Dainik Savera Times

नाहन में लोकसभा चुनाव की अंतिम रिहर्सल के दौरान एक कर्मचारी की बिगड़ी तबियत, PGI चंडीगढ़ में उपचार दौरान मौत

नाहन(अमित शर्मा) : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में हिट वेव का प्रकोप लगातार जारी है। जिस कारण लोकसभा चुनाव की अंतिम रिहर्सल के दौरान एक कर्मचारी नाहन पीजी कॉलेज में बेहोश हो गया। इसे तत्काल डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया।

जहां पर डॉक्टरों ने हिट वेब होना बताया तथा इसे तत्काल पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई चंडीगढ़ में बुधवार रात कृषि विभाग के कर्मचारी 52 वर्षीय अरविंद निवासी राजगढ़ ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। माना जा रहा है कि राजगढ़ में तापमान में काफी कमी होती है। लिहाजा कर्मी नाहन की गर्मी को सहन नहीं कर पाया।

गौर हो कि एक सप्ताह पहले ही नाहन से हरियाणा चुनाव डयूटी पर जा रहे होमगार्ड जवान की भी नाहन के चंबा ग्राउंड में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उधर नाहन के एसडीएम व सहायक निर्वाचन अधिकारी सलीम आजम ने बताया कि रिहर्सल के दौरान एक कर्मी अचेत हो गया था, जिसे तुरंत मेडिकल काॅलेज भेजा गया, जहां से उसे चंडीगढ़ रैफर किया गया है। जिसने उपचार के दौरान चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया।

Exit mobile version