Site icon Dainik Savera Times

परिवहन जांच के दौरान 12 वाहनों के काटे चालान, ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए समझाया

नड्डा बिलासपुर : क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर ने वीरवार को शाहतलाई में औचक निरीक्षण किया। वहीं शाहतलाई में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के पंहुचने की भनक लगते ही वाहनों चालकों में हड़कंप मच गया। जबकि अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों ने अपने वाहनों को खड़े कर दिया। उल्लेखनीय हैं कि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कौशल ने शाहतलाई बरठीं व कोटधार के अलग-अलग स्थानों पर नाका लगाकर आने जाने वाले छोटे बड़े के कागजात चैक करने के साथ साथ यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया।

वहीं इस दौरान विना कागजात के निजी बस व पंजाब नंबर के एक टैंपो को जब्त कर लिया। उन्होंने वाहन चालको से आग्रह किया कि वे न केवल स्वयं यातायात नियमों का पालन करें, बल्कि अपने परिवार और समाज में भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करे। उन्होंने कहा कि वाहनों चालकों की भूमिका सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में अहम है। उन्होंने बताया कि नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाई जा सकती है।

उन्होंने वाहन चालकों को यातायात का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि नशे की हालत, व रफ्तार से वाहन न चलाएं जबकि दोपहिया वाहन चालकों को हैल्मेट पहने को कहा जबकि टैक्सी चालकों व निजी बस चालक व परिचालक को हिदायत दी कि वाहन चलाते समय स्टिरियो व प्रेशर हारन का प्रयोग न करें। जब इस संदर्भ में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर राजेश कौशल से संपर्क किया तो उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा कि शाहतलाई सहित कई अन्य स्थानों पर नाका लगाकर करीब पचास से ज्यादा वाहनों के कागजात चैक किए। जिन में से 12 वाहनों के कागजात अधूरे होने के कारण चालान काटे। जिनमें से तीन वाहनों ने मौके पर भुगतान किया जबकि नौ चालान पेंडिंग है।

Exit mobile version