Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Video: राम लीला मैदान ऊना में दशहरा उत्सव को धूमधाम व उत्साहपूर्वक मनाया गया, धूं धूं कर जले रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले

October 12, 2024

Video: राम लीला मैदान ऊना में दशहरा उत्सव को धूमधाम व उत्साहपूर्वक मनाया गया, धूं धूं कर जले रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले

श्रीराम लीला कमेटी ऊना द्वारा राम लीला मैदान ऊना में आयोजित दशहरा उत्सव को धूमधाम व उत्साहपूर्वक मनाया गया। हजारों की भीड़ के बीच श्रीराम व रावण युद्ध का मंचन किया गया। जिसके बाद बुराई पर अच्छाई के प्रतीक के रूप में लंका सहित रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी ऊना जतिन लाल ने की। दशहरा उत्सव में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज व महंत मंगलानंद महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक सतपाल सिंह सत्ती, विधायक विवेक शर्मा, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा व एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान भी मौजूद रहे। यह दशहरा पर्व हमें सीख देता है कि बुराई का अंत बुरा होता है, इसलिए हम बुरे कर्मों से दूर रहकर के सत्य मार्ग पर चले, धर्म के मार्ग पर चले तभी बेहतर समाज का निर्माण हो सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें