Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Dy CM Mukesh Agnihotri ने मां चिंतपूर्णी में सुविधाएं बढ़ाने को लेकर की पहल, प्रशासन ने किन्नू में 12 कनाल भूमि की चिन्हित

February 11, 2023

Dy CM Mukesh Agnihotri ने मां चिंतपूर्णी में सुविधाएं बढ़ाने को लेकर की पहल, प्रशासन ने किन्नू में 12 कनाल भूमि की चिन्हित

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जिनके पास भाषा एवं संस्कृति विभाग भी है ने धार्मिक स्थलों के कायाकल्प के लिए जो घोषणा की है उसके तहत माता चिंतपूर्णी मंदिर में सुविधाओं का इजाफा करने व नई योजनाओं को मूर्त रूप देने का काम शुरू हो गया है .माता चिंतपूर्णी में यहां मास्टर प्लान के तहत सुविधाओं का इजाफा होगा, वही 11 करोड़ की लागत से मिनी म्यूजियम बनाया जाएगा, जिसमें मां चिंतपूर्णी का इतिहास बताया जाएगा, इसको लेकर कदमताल आगे बढ़ गई है भाषा एवं संस्कृति विभाग ने इसकी अनुमति भी चिंतपूर्णी ट्रस्ट को दे दी है ।वहीं अब एक नई पहल और की जा रही है जिसके तहत 4.5 करोड़ की लागत से माता चिंतपूर्णी के नजदीक एक आधुनिक पार्क (माता द बाग)का निर्माण किया जाएगा. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के निर्देशों के बाद शुरू हुई इस कदमताल पर भी प्रशासन ने आगे कदम बढ़ा दिए हैं. इस बाग के लिए किन्नू में 12 कनाल भूमि चिन्हित की गई है. इसका बकायदा नक्शा भी तैयार कर लिया गया है. इस बाग का नाम माता का बाग रखा गया है।

जिसके तहत आधुनिक सुविधाएं माता बाग में उपलब्ध करवाई जाएंगी। कैफे का निर्माण होगा पार्किंग की बेहतरीन व्यवस्था होगी ,बच्चों के लिए खेलने की अलग से व्यवस्था की गई है ,योग सेंटर बनेगा, ओपन एयर थिएटर भी बनाया जाएगा , इसके अलावा सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा। बाग को बेहतरीन बनाने का हर तरफ से प्रयास किया जाएगा। माता चिंतपूर्णी ट्रस्ट के अध्यक्ष जिलाधीश राघव शर्मा ने कहा कि माता द बाग के लिए कदमताल आगे बढ़ाई गई है, इस पर 4.5 करोड़ रुपए खर्च करने की अनुमानित लागत है और एक बेहतरीन बाग बनाया जाएगा जिसमें श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध होगी,मां चिंतपूर्णी के दर्शन के बाद या पहले इस बाग में आकर आनंद भी उठा सकते हैं और ओपन थिएटर भी उपलब्ध होगा जिसके माध्यम से इतिहास की जानकारी भी ले सकते हैं।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि धार्मिक स्थलों में बेहतर व्यवस्थाएं हो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र भी हो जिससे हिमाचल प्रदेश भूमि का नाम आगे बढ़े इसके लिए बेहतरीन काम करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि माता चिंतपूर्णी मंदिर को बेहतरीन से बेहतरीन बनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं और उस पर काम हो रहा है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में सुविधाओं का इजाफा होगा यह श्रद्धालुओं को आकर्षित भी करेगा और श्रद्धालुओं को बेहतर भी लगेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें