Site icon Dainik Savera Times

कुल्लू: क्षेत्रीय अस्पताल ढालपुर के रेडक्रॉस भवन में खुला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र, विधायक सुंदर ठाकुर ने किया शुभारंभ

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1001172367.mp4

कुल्लू: जिला के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को अब एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा कुल्लू द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (DDRC) कुल्लू में अब प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र खोल दिया गया हैं। यह केंद्र क्षेत्रीय अस्पताल ढालपुर के परिसर स्थित DDRC कुल्लू में खोला गया हैं। इस केंद्र का शुभारंभ कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के द्वारा किया गया।

इस प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की समय पर पहचान की जाएगी। जिससे उनकी बीमारी के आकलन एवं पुनर्वास सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी। इस केंद्र का उद्देश्य विकासात्मक जरूरतों वाले बच्चों को शुरुआती उम्र में ही सही थेरेपी और मार्गदर्शन देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। वहीं केंद्र के शुभारंभ अवसर पर विशेष आवश्यकता वाले लोगों को विशेष प्रकार के उपकरण भी रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से बांटे गए। इसके अलावा आगामी समय में भी ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी और उन्हें जरूरत के सभी उपकरण इसी केंद्र के माध्यम से उपलब्ध करवाए जाएंगे।

विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि अब कुल्लू में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को एक ही छत के नीचे आधुनिक सुविधाएं मिलेगी। इस केंद्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कई विशेष सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिसमें स्पीच थेरेपी, ऑडियोमेट्री एवं हियरिंग यूनिट, विशेष शिक्षा, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, फिजियोथेरेपी, प्ले थेरेपी और समावेशी विकास का संकल्प पूरा किया जाएगा। सुंदर ठाकुर ने बताया कि यह केंद्र दिव्यांग बच्चों के बेहतर भविष्य और समावेशी विकास की यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा।

📍 Location: Kullu (Kullu)

Exit mobile version