Site icon Dainik Savera Times

Earthquake In Mandi: बर्फबारी के बीच मंडी में लगी भूकंप के झटके, 3.6 मापी गई तीव्रता

Maharashtra Earthquake

Maharashtra Earthquake

हिमाचल डेस्कः प्रदेश में भारी बर्फबारी के बीच शनिवार को आए भूकंप के हल्के झटकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। दोपहर बाद मंडी जिले में भूकंप महसूस किया गया, जिससे कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र मंडी जिले में 31.50 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.01 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। यह झटके दोपहर 3 बजकर 49 मिनट पर आए और कुछ सेकंड तक महसूस किए गए।

यह भी पढ़ें: बर्फबारी में फंसी बारात, फिर भी नहीं टूटा हौसला… दूल्हे संग बरातियों ने जमकर की मस्ती, देखें वीडियो

मंडी के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल कहीं से भी किसी नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें: दो बीवियों के चक्कर में फंसा पति… पंचायत ने कर दिया अनोखा बंटवारा, सुनकर उड़ गए सबके होश

Exit mobile version