Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल के किन्नौर में महसूस हुए भूकंप के झटके, तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.4 रही

शिमला: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भारत-तिब्बत सीमा पर गुरुवार को भूकंप के हल्के झटके भूकंप के महसूस किए गए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न करीब 10:46 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र 31.74 अक्षांश, 78.60 देशांतर तथा पृथ्वी की सतह से 19 किलोमीटर की गहराई पर रहा। जिला प्रशासन के मुताबिक भूकंप में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।

Exit mobile version