हमीरपुर: जिलाभर में गत रात्रि को लगभग 10:23 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों के दौरान लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दो से तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र दिल्ली से करीब तीन सौ किलोमीटर दूरी पर था और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर करीब 6 बताई जा रही है। भूकंप के झटके पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए। उधर, भूकंप के झटकों के बाद अचानक बारिश शुरू हो गई। बादलों की गर्जना और भूकंप के झटकों से सहमे लोग देर रात तक जागते रहे। उधर, सोशल मीडिया पर भूकंप को लेकर लोगों ने पोस्टें डालकर सूचना दी। मोबाइल की घंटियां भी देर रात तक बजती रही।
मेष: दिन शुभ रहेगा...