Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गणेश उत्सव को लेकर कुल्लू में उत्साह, ईको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं की बढ़ी मांग

September 12, 2026

गणेश उत्सव को लेकर कुल्लू में उत्साह, ईको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं की बढ़ी मांग

कुल्लूः देशभर में गणेश उत्सव के लिए पंडाल सजाने शुरू हो गए हैं। तो वहीं भक्तों के द्वारा भी घरों में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। ऐसे में जिला कुल्लू में भी गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है और श्रद्धालु भगवान गणेश की मूर्तियां खरीद कर भी ले जा रहे हैं। 14 सितंबर को भक्तों के द्वारा घर में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की जाएगी।

ऐसे में जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में भी मूर्तियां खरीदने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यहां पर इको फ्रेंडली मूर्तियां तैयार की गई है। जिन्हें श्रद्धालु अब अपने घरों में ले जा रहे हैं। वही भुंतर में भी 10 दिनों तक गणेश उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसके अलावा भी अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं के द्वारा गणेश उत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ढालपुर में मूर्ति कारीगर डूंगा राम ने बताया कि वे पिछले 28 सालों से गणेश चतुर्थी के लिए भगवान गणेश की मूर्ति तैयार करते हैं और इस बार उन्होंने काफी मूर्तियां तैयार की है। यह मूर्तियां चौक मिट्टी और वाटर कलर से तैयार की जाती है। ताकि इससे पर्यावरण को किसी प्रकार का नुकसान ना हो।

कारीगर डूंगा राम का कहना है कि पहले लोग भगवान गणपति की मूर्तियों के खरीदारी नहीं करते थे। लेकिन पिछले कुछ सालों से गणेश चतुर्थी का त्योहार पर अब लोग भगवान गणपति की अपने घर पर स्थापना कर रहे हैं। ऐसे में उनका कारोबार भी अब ठीक चल रहा है। इस साल भी करीब 250 मूर्तियां उनके द्वारा तैयार की गई है। उन्हींने बताया कि उनके द्वारा बनाई गई मूर्तियां न सिर्फ कुल्लू में बिकती है बल्कि लाहौल स्पीति और लद्दाख तक लेकर जाई जा रही है।

सीता ने बताया कि वह भी अपने पिता के साथ गणपति की मूर्ति बनाने का काम कर रही है। ऐसे में पिछले 2 महीनों से वह इस काम में मूर्तियाँ बनाने में जुटे हुए है. उन्होंने बताया कि इस बार उनके द्वारा ईको फ्रेंडली मूर्तियां बनाई गई है।

📍 Location: Kullu (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें