Site icon Dainik Savera Times

शिक्षा विभाग ने बदला स्कूलों का समय, बढ़ती गर्मी के कारण लिया गया फैसला

Education department : हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को राज्य के हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर सहित गर्मी से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों में स्कूलों के समय में संशोधन किया है। शिक्षा निदेशक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रतिकूल मौसम के कारण छात्रों को होने वाली कठिनाइयों के कारण यह निर्णय लिया गया है।

इसमें कहा गया है कि स्कूलों का समय अब सुबह 9 बजे से 3.30 बजे के बजाय सुबह 7.30 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। स्कूल अधिकारियों को छात्रों को पानी पीने के लिए दो अतिरिक्त ब्रेक देने का भी निर्देश दिया गया है। इससे पहले, हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्मी बढऩे के बीच हमीरपुर के विभिन्न स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों के अभिभावकों ने जिला प्रशासन से शिक्षण संस्थानों के समय में बदलाव करने का आग्रह किया था।

 

Exit mobile version