शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राज्य के हितों की अनदेखी और वित्तीय भेदभाव का भाजपा पर आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने साफ किया कि केंद्र की भाजपा सरकार एक तरफ हिमाचल के वित्तीय अधिकारों पर कैंची चला रही है, तो दूसरी तरफ अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए राम मंदिर और तथ्यहीन चार्जशीट की आड़ में राजनीति कर रही है। रोहित ठाकुर ने भाजपा की चार्जशीट को मात्र एक चुनावी ड्रामा करार दिया।
📍 Location: शिमला (शिमला)

