Site icon Dainik Savera Times

Shimla में अदा की गई Eid की नमाज, एक-दूसरे को गले लगाकर दी मुबारकबाद

शिमला (गजेंद्र) : पाक रमजान माह के अंतिम दिन मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चांद के दीदार कर शनिवार को ईद की नमाज अदा की। देश व प्रदेश भर के साथ शिमला में भी ईदगाह मैदान व जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की गई। शिमला के ईदगाह मैदान में सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा ईद की नमाज अदा की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा 29 दिन के रोजो के बाद शनिवार को ईद की नमाज अदा की गई।

बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। दोनों मस्जिदों में शिमला के ईदगाह मैदान में नमाज अता कर अमन और चैन की दुआ मांगी गई। कई जगह लोगों ने अपने अपने घरों में भी नमाज अता की। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। वहीं इमाम जमा मस्जिद मुहमद इस्लाम ने बताया कि ईद का दिन अल्लाह ने दिया है। आज इस पाक दिन पर नमाज अदा कि गई।सभी ने आज इस पवित्र दिवस पर देश मे अमन चैन की दुआ मांगी। एक माह के रोजे के उपरांत आज ईद के पर्व पर नमाज अता की गईं ।जिसमे अल्ल्लाह से देश मे सभी धर्मों के आपसी भाईचारे की दुआ मांगी गई।

Exit mobile version