Site icon Dainik Savera Times

अडडू पंचायत में प्रशासन और प्रधान को देखकर फूट-फूटकर रोने लगी बुजुर्ग महिला, कहा-अब कहां जाएंगे हम

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : मौसम साफ होते ही रामपुर बुशहर में प्रशासन की टीम ने आपदा से प्रभावित हुए क्षेत्रों का दौरा करना शुरू कर दिया हैं। इसी के साथ सोमवार को ननखरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत अडडू मैं प्रशासन की टीम ने दौरा किया। इस दौरान वे यहां पहुंचने पर विभिन्न गांव में गए, जहां पर आपदा से प्रभावित पीड़ित लोगों से भी मिले। वहीं तहसील दार ननखरी गुरमीत नेगी और इनके साथ ग्राम पंचायत प्रधान पिंकू खुंद भी मौजूद रहें।

जब प्रशासन की टीम अडडू गांव में पहुंची तो यहां पहुंचने पर एक बुजुर्ग महिला घुमी देबी पत्नी स्वर्गीय मगनी राम उम्र 68 साल प्रशासन की टीम को देखकर व पंचायत प्रधान को लीपट कर फूट-फूट कर रोने लगी। बुजुर्ग महिला को देख कर वहां पर मौजूद हर कोई भावुक हो गए।

वहीं प्रधान पींकु खुंद ने महिला को आश्वासन दिया और चुप करवाने का प्रयास किया। वहीं महिला ने इस दौरान रोते हुए बताया कि अब कैसे जिएंगे हम, सब कुछ खत्म हो चुका है। वहीं इस दौरान लोगों ने महिला बुजुर्ग को दिलासा दिया कि जिन्दगी रहनी चाहिए सब ठीक हो जाएगा।

वहीं जानकारी देते हुए प्रधान पिंकू खुद ने बताया कि महिला का घर दरारें आने के कारण क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिसे खाली करवा दिया गया है। इसके साथ जो इनके पास भूमि थी वह भी ढह गई है। अब महिला का परिवार लैंड लैस हो चुका है। उन्होंने बताया कि ऐसे उनकी पंचायत में काफी मामले है, जिसका आकलन प्रशासन की टीम द्वारा किया जा रहा है और सूचि तैयार की जा रही है, जैसे ही आकलन करने के बाद सूची तैयार होगी तो सरकार हो भेज दी जाएगी। ताकि प्रभावितों को मुआवजा मिल सकें।

Exit mobile version