Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hamirpur में पिछले 10 दिनों में ओवरलोड़ ट्रक की चपेट में आने से दूसरी बार टूटी बिजली की तारें

March 15, 2023

Hamirpur में पिछले 10 दिनों में ओवरलोड़ ट्रक की चपेट में आने से दूसरी बार टूटी बिजली की तारें

हमीरपुर : जिलामुख्यालय पर बिजली की तारें टूटने का सिलिसला लगातार जारी है। पिछले 10 दिनों में सचिवालय के नजदीक दूसरी बार ओवर लोड़ ट्रक की चपेट में आने से बिजली की तारें टूटी हैं। तारें टूटने के चलते सचिवालय के साथ लगते क्षेत्र अंधेरे में डूब गए हैं। हालांकि तारें टूटने की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी विद्युत व्यवस्था को सुचारु करने के लिए मंगलवार सुबह से ही प्रयत्नशील देखे गए, लेकिन यह दूसरा मौका है कि ओवरलोडिंग ट्रक के कारण एक ही स्थान पर लगभग एक हफ्ते में यह दूसरी घटना घट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार प्रात: 6 बजे बिजली की तारें एक ओवरलोड़ ट्रक की चपेट में आकर सचिवालय के सामने टूट कर सड़क पर बिखर गईं। जिस ट्रक की चपेट में आने से यह तारें टूटी हैं वह तो मौके से फरार हो गया, लेकिन विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा गया।

गौरतलब है कि जिलामुख्यालय पर विद्युत की तारों का जंजाल बना हुआ है। सड़क से बिजली की तारों की ऊंचाई कम होने के कारण आए दिन तारों का यह जंजाल किसी ने किसी वाहन की चपेट में आ जाता है। जिसके चलते बिजली गुल हो जाती है। बताया जा रहा है कि शहर की मुख्य सड़क बार-बार टायरिंग के चलते ऊंची हो गई है। जिस कारण ओवर लोड़ ट्रक अक्सर इन तारों को छू रहे हैं और आए दिन किसी न किसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। स्थानीय शहरवासियों का कहना है कि सड़कों पर बिजली विभाग की तारों का जाल बिछा हुआ है, जिसे व्यविस्थत करने की सख्त जरु रत है। अन्यथा बार-बार हो रही इस तरह की घटनाओं से किसी बड़ी दुर्घटना के अंदेशे से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। विद्युत विभाग की लेटलतीफी व कार्यशैली का खामियाजा आए दिन शहर के लोगों को भुगतने पर मजबूर होना पड़ रहा है जिस कारण उनमें रोष व्याप्त है।

क्या बताते हैं कनिष्ठ अभियंता

जब इस संदंर्भ में विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता विपिन कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सचिवालय के समीप मंगलवार सुबह ओवरलोड़ गाड़ी की चपेट में आने से बिजली की तारें टूटी हैं। विभाग शहर की बिजली व्यवस्था को बहाल करने में लगा हुआ है, जिस ट्रांसफार्मर को यह बिजली की तारें जोड़ती हैं उसे छोड़कर समस्त शहर की बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल कर दिया है व ट्रांसफार्मर से जुड़ी तारें टूटी हैं उसकी मरम्मत जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें