Site icon Dainik Savera Times

हमीरपुर के कई गांवों में इस दिन नहीं आएगी बिजली, पढ़ें पूरी जानकारी

हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर जिले के अंतर्गत आने वाले किसी गांव में 9 अक्टूबर को बिजली बंद रहने वाली है। बिजली विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस दिन आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की कटाई के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी।

बिजली नहीं रहेगी इन क्षेत्रों में:

बिजली ठप रहने वाले गांवों में बजरोल, कक्कड़, पलभू, छंब, बगलू, नुघाल, उटपुर, खनौली, भेरड़ा, पुरली, भटेड़, टेला, ननोट, उहल, परनाली, लगदेवी, जंदड़ू, कलोह, पौहंज, सुराह, लंबर, ठोलू, भटलंबर, रांगड़ेयां दी धार, भराइयां दी धार सहित आसपास के अन्य क्षेत्र शामिल हैं।

मौसम खराब हुआ तो…

यदि 9 अक्टूबर को मौसम प्रतिकूल रहता है, तो यह मरम्मत कार्य अगले दिन यानी 10 अक्टूबर को संपन्न किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: SP केके बिश्नोई की दुल्हनिया बनेंगी IPS अंशिका वर्मा, जानें कैसे शुरू हुई Love story

Exit mobile version