Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल में ‘चिट्टा’ की तस्करी के आरोप में 11 पुलिस कर्मी बर्खास्त

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को कड़ा कदम उठाते हुए ‘चिट्टा’ (मादक पदार्थ) की तस्करी के आरोप में 11 पुलिस कर्मियों को सेवा से बर्खास्त करने की घोषणा की। यह कार्रवाई सरकार की मादक पदार्थो के प्रति जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के अनुरूप है। ये पुलिस कर्मी एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामलों में संलिप्त पाए गए थे। बर्खास्तगी संविधान के अनुच्छेद 311(2)(ख) के तहत की गई है।

यहां एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट कर दिया कि ‘चिट्टा’ की तस्करी या अवैध मादक पदार्थो के व्यापार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। बर्खास्त पुलिस कर्मियों में इंस्पैक्टर नीरज कुमार, कांस्टेबल शुभम ठाकुर, कपिल, शिव कुमार, लक्ष्य चौहान, विशाल ठाकुर, गौरव वर्मा, संदीप राणा, अंकुश कुमार, रजत चंदेल और राहुल वर्मा शामिल हैं।

Exit mobile version