Site icon Dainik Savera Times

इंग्लैंड की टीम पहुंची धर्मशाला, टीम का पारंपरिक रूप से किया गया स्वागत

धर्मशाला: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जोस बटलर की अगुवाई में इंग्लिश टीम धर्मशाला पहुंच गई ,विश्व कप 2023 को लेकर टीम शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंची हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से हिमाचल के पारंपरिक ढ़ंग से खिलाड़ियों का स्वागत किया गया इसके बाद कड़े सुरक्षा घेरे में टीम के सभी खिलाड़ियों लग्जरी कारों से धर्मशाला के निजी होटल पहुंचाया गया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में कल से शुरु हो रहे वनडे वर्ल्डकप क्रिकेट मैचों को लेकर शुक्रवार को इंग्लैंड की टीम धर्मशाला पहुंची इंग्लैंड की टीम मंगलवार को 12:55 बजे गुजरात से दिल्ली पहुंची तथा 1:25 बजे दिल्ली से विशेष विमान द्वारा धर्मशाला के लिए रवाना हुई। करीब दोपहर 2.30 बजे टीम कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंची यहां पर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इंग्लैंड की टीम के खिलाड़ियों का स्वागत किया तथा कड़ी सुरक्षा की बीच खिलाड़ियों को विशेष बसों के माध्यम से धर्मशाला लाया गया
इंग्लैंड की टीम के खिलाड़ी आज अपने मैचों को लेकर अभ्यास करते नजर आएंगे इंग्लैंड की टीम यहां बांग्लादेश के खिलाफ यहां वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए मैदान में उतरेंगी।

Exit mobile version