Site icon Dainik Savera Times

आपदा प्रभावित परिवारों को मुफ्त राशन, रसोई गैस सिलेंडर सुनिश्चित करें: सुक्खू

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों को आपदा प्रभावित परिवारों को मुफ्त राशन और रसोई गैस सिलेंडर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

यहां जारी एक बयान के अनुसार शनिवार शाम प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड की 173 वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुक्खू ने कहा कि 16 सितंबर को शुरू की गयी इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को लाभ मिलना शुरू हो चुका है।

बयान के मुताबिक, प्रभावित परिवारों को मुफ्त राशन, रसोई गैस सिलेंडर और ‘प्रेशर रेगुलेटर’, ‘सुरक्षा पाइप’ जैसी चीजें दी जाती हैं। यह योजना 31 मार्च 2024 तक चलेगी।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निगरानी करने का निर्देश दिया ताकि आपदा प्रभावितों को इसका लाभ मिले। सुक्खू ने अधिकारियों को निगम को डिजटलीकृत, वाणिज्यिक और पेशेवर बनाने का निर्देश दिया।

Exit mobile version