Site icon Dainik Savera Times

रामलीला का हर किरदार हमें देता है एक नई प्रेरणा: वीरेन्द्र चौधरी

कांगड़ा: कांगडा में आयोजित रामलीला के नवमे दिन भारी संख्या में लोगों ने राम लीला का आनंद लिया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की व प्रतियोगिता के दौरान बच्चों को इनाम बांटे। इस दौरान कांगडा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेश्वर मनकोटिया रामलीला सभा के अध्यक्ष अजय वर्मा , रामस्वरूप वर्मा, ,उपाध्यक्ष राकेश मेहरा, रामस्वरूप वर्मा, सुषमा वर्मा, अतुल चौधरी , मुकेश मेहरा ,संजय, कोच , मनोज व सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहें।श्री राम लीला सभा कांगड़ा के पदाधिकारियों एवम सदस्यो द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत कर सम्मानित किया । वही मुख्य अतिथि वीरेंद्र चौधरी  ने रामलीला सभा कांगड़ा को को ग्यारह हजार रूपए दान में दिए।

उन्होंने अपने संबोधन ने कहा कि हमें राम लीला  का हर एक किरदार एक शिक्षा प्रेरणा देता है तथा जीवन में सदा सत्य बोलना ,संघर्ष करना ,दूसरों की मदद करना, अपने बड़ों का आदर करना आदि शिक्षाएं देता है। हम सबको राम लीला को बार बार देखना चाहिए तथा इससे जो शिक्षा मिलती है उसे अपने जीवन में स्वीकार करना चाहिए। ऐसे आयोजनों से हमारी संस्कृति के बारे में पता चलता है।रामलीला के दौरान अंगद द्वारा रावण दरबार में युद्ध का ऐलान करना, लक्ष्मण मूर्छित, मेगनाथ वध आदि दृश्यों दिखाए गए

Exit mobile version