Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

सभी का जीवन हो खुशहाल, राष्ट्र में आए प्रगति : संत बाबा बाल जी महाराज

March 16, 2023

सभी का जीवन हो खुशहाल, राष्ट्र में आए प्रगति : संत बाबा बाल जी महाराज

ऊना (राजीव भनोट) : श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां के संस्थापक राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने अपने जन्म महोत्सव पर सामाजिक संस्थाओं, श्रद्धालुओं, राजनेताओं सहित सभी के द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने कहा कि जन्मउत्सव पर बड़ी संख्या में जहां श्रद्धालुओं ने मिलकर बधाई दी। वहीं सोशल मीडिया, दूरभाष के जरिए भी बहुत संदेश आए। राष्ट्रीय संत बाबाबाल जी महाराज ने कहा कि सब श्रद्धालुओं का यह स्नेह है। उन्होंने कहा कि सबका जीवन खुशहाल हो ,सब उन्नति करें ,सद मार्ग पर चलें, धर्म के मार्ग पर चलें यही प्रार्थना है।

उन्होंने कहा कि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है इसलिए सेवा के कार्य को अपने जीवन में आगे रख कर के चले। उन्होंने कहा कि दूसरों की मदद करें, समाज को बेहतर बनाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा है कि हम अपने जीवन में अच्छे कार्य करने के लिए जहां खुद प्रेरित हो ,वही दूसरों को भी प्रेरणा दें। उन्होंने कहा कि गाय की सेवा, गरीब की सेवा, धर्म के साथ परिवार को जोड़ना बच्चों को जोड़ना यह आज की जरूरत है, संस्कारों के साथ जोड़ना जरूरत है ,नैतिकता के साथ जोड़ना जरूरत है।

उन्होंने कहा कि जब तक हम भारतीय संस्कार नहीं अपनाएंगे तब तक कुरीतियों को खत्म करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि बजुर्गों का महिलाओं का सम्मान हो ,युवा पीढ़ी को नशे से बचाया जाए। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपनी जिम्मेदारी को समझें, शिक्षक अपनी जिम्मेदारी को समझें और राजा प्रजा के प्रति बेहतर निर्णय करें तभी राष्ट्र प्रगति की ओर आगे बढ़ सकता है। बाबा बाल जी महाराज ने कहा कि हम सब मिलकर के बेहतर करने का काम करें यही भगवान का कार्य है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें