Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

जमीनी विवाद के चलते पूर्व सैनिक ने की फायरिंग, माँ-बेटे की मौत, 2 घायल

January 6, 2023

जमीनी विवाद के चलते पूर्व सैनिक ने की फायरिंग, माँ-बेटे की मौत, 2 घायल

हमीरपुर : सुजानपुर उपमंडल में जमीनी विवाद के चलते हुई फायरिंग में मां-बेटे की मौत हो गई है, जबकि पिता और पत्नी घायल हुए हैं। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल सुजानपुर में प्रथम उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया है। देर शाम को घटित हुई इस खूनी झड़प क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उधर सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक डॉ आकृति शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गई है। आरोपी गोली चलाने वाले पूर्व सैनिक को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल पर पुलिस को बंदूक भी मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी अनुसार थाना सुजानपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बगेड़ा मैं शुक्रवार शाम गोली चलने की आवाज आई जिसके बाद देखा गया कि उसी पंचायत के चंचल सिंह जमवाल जो भारतीय सेना में सेवानिवृत्त हुए हैं।

उन्होंने अपनी बंदूक से मकान की छत पर चढ़कर अपने निकटतम पड़ोसी परिवार पर गोलियों की बौछार कर दी। एकाएक उसने कई गोलियां चलाई जिसमें पड़ोसी परिवार जिसमें घर का मालिक अजीत सिंह उसकी पत्नी विमला देवी उसका बेटा करण व उनकी बहू ममता को घायल कर दिया। गोलियों की आवाज सुनकर अन्य लोग भी इकट्ठे होना शुरू हुए। मौके पर पंचायत प्रधान पहुंची उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची इसी दौरान स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल हुए करण और उनकी माता विमला को सिविल हॉस्पिटल सुजानपुर पहुंचाया।

इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पूर्व सैनिक को उसकी बंदूक के साथ कब्जे में लिया है। अन्य घायलों को 108 रोगी वाहन की सहायता से सिविल हस्पताल सुजानपुर पहुंचाया गया । सिविल अस्पताल सुजानपुर में तैनात खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजकुमार ने बताया कि इस गोलीकांड में करण की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल विमला देवी को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रेफर करने के बाद रास्ते में मौत हुई है अन्य 2 लोग घायल जिसमें मृतक का पिता अजीत सिंह और मृतक की पत्नी ममता है। उन्हें प्रथम उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है दोनों खतरे से बाहर हैं।

पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा ने बताया कि लड़ाई झगड़े का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। मृतक और आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं जमीनी विवाद इनका अक्सर चलता रहता था जिसके चलते इनके जमीनी विवाद के मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें