Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्व सैनिकों ने किया सुजानपुर के विधायक कैप्टन Ranjit Rana को सम्मानित, जीत पर दी बधाई

June 23, 2024

पूर्व सैनिकों ने किया सुजानपुर के विधायक कैप्टन Ranjit Rana को सम्मानित, जीत पर दी बधाई

सुजानपुर (गौरव जैन): रविवार को बिलासपुर कांगड़ा ओर हमीरपुर के पूर्व सैनिको ने सुजानपुर के नवनिर्वाचित विधायक कैप्टन रंजीत राणा को सम्मानित किया है। उनकी जीत पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सुजानपुर के विश्राम गृह में पहुंचे तमाम पूर्व सैनिकों ने कैप्टन रंजीत राणा जो एक पूर्व सैनिक हैं।

उन्हें सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का विधायक निर्वाचित होने पर जहां गले लगा कर बधाई दी है। वहीं तमाम पूर्व सैनिकों ने कहा है कि यह एक सैनिक की जीत है। सैनिक सरहद पर सेवाएं करके भारत माता की रक्षा और सुरक्षा के लिए हमेशा डटकर खड़ा रहा है और अब यही सैनिक राजनीति के क्षेत्र में पूरे जोर- शोर ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ अपना दायित्व निभाएगा।

इलाके के विकास और लोगों की समस्याओं के निदान के लिए लगातार काम करेगा।इससे पहले यहां पहुंचे तमाम पूर्व सैनिकों का विधायक रणजीत राणा ने भी गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह जीत सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की जीत है देश के सैनिकों की जीत है और प्रदेश के मुख्यमंत्री की जीत है। इस दौरान तमाम पूर्व सैनिकों ने विधायक को शाल टोपी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें