Site icon Dainik Savera Times

व्लाक कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक का हुआ आयोजन, आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बनाई गई रणनीति

भरमौर: व्लाक कांग्रेस की कार्यकारिणी की वैठक का आयोजन रविवार को कांग्रेस कार्यालय भरमौर में व्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भरमौर भजन ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें अग्रेणी संगठन के पदाधिकारी व सक्रिय सदस्य भी मौजूद रहे। वैठक में विशेष रूप से विधानसभा क्षेत्र भरमौर के लोकसभा के प्रभारी सुमित शर्मा मौजूद रहे वैठक में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर चर्चा की गई व पूरे भरमौर व्लाक के 113 बूथों को 19 जोनों में बांटा गया और प्रत्येक बूथ में छः, छः बूथों को रखा तथा एक प्रभारी बनाया गया और प्रभारी अपने -अपने बूथ की कमेटी बनाकर अपने जोन पर डोर टू डोर प्रचार करेंगे।

इसके अलावा जिला परिषद सदस्य खणी वार्ड द्वारा हाल ही में अपने फेसबुक अकाउंट पर अभद्र टिप्पणीयां कांग्रेस के नेताओं पर की है उस पर उन्होंने कडी आपत्ति जताई व्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भजन ठाकुर ने बताया की यह नेता तथ्यहीन टिप्पणियां करने से बाज आए व धरातल पर देखें की पिछली भाजपा सरकार में भी आपने क्षेत्र के लिए क्या कार्य किए हैं उन्होंने कहा सिर्फ भाषणबाजी से राजनीति नहीं चलती जिसके लिए धरातल पर काम करना पडता है।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलेश ठाकुर ,व्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भजन ठाकुर,,मिडिया प्रभारी गौरी शंकर पवन शर्मा,हरि सिंह मौजु राम, सन्नी,अभिनव,व अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

Exit mobile version