Site icon Dainik Savera Times

प्रदेश की जनता को इस सरकार से जो अपेक्षाएं थी वह नहीं हो पाई पूरी : Suresh Kashyap

शिमला (गजेंद्र) : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद लिए गए फैसलों को लेकर पक्ष विपक्ष में जुबानी जंग लगातार जारी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा की प्रदेश की जनता को इस सरकार से जो अपेक्षाएं थी वह पूरी नहीं हो पाई है। सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार को 2 महीने से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन सरकार ने जो वादे प्रदेश की जनता से किए थे उनमें से अभी तक एक भी पूरा नहीं हो पाया है। बल्कि प्रदेश की जनता पर टैक्स का बोझ लाद दिया गया। गाने एक लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ कांग्रेस सरकार ने महिलाओं युवाओं के साथ धोखा किया है।

इनाम को 1500 रुपए देने के नाम पर ठगा गया। चुनाव से पहले सभी महिलाओं से फॉर्म भरवाए गए, लेकिन अब एक परिवार से एक महिला को ही पेंशन देने की बात कही जा रही है। इसमें कर्ज की शुरुआत कांग्रेस सरकार ने ही की थी और अब महज 2 महीने के कार्यकाल में ही 45 करोड का कर्ज ले लिया गया है। कांग्रेस सरकार ने महंगाई व बेरोजगारी का बोझ प्रदेश पर डाला है। अब हाइडल प्रोजेक्ट पर सेस लगाने की तैयारी है। दो सीमेंट कंपनियों को बंद हुए 2 महीने से ज्यादा का समय हो गया है, जिसका सीधा असर प्रदेश के एक लाख से ज्यादा लोगों के रोजगार पर पड़ रहा है, लेकिन सरकार का समाधान निकालने में अभी तक सफल नहीं हो पाई है। प्रदेश को विशेष 2500 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो गया है।

Exit mobile version