रामपुर: हिमाचल प्रदेश के समेज गांव से लापता अभी तक 3 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। ये तीनों शव सुन्नी डेम में मिले हैं। समेज में प्रशासन द्वारा 1 अगस्त से लापता 36 लोगों की तलाश के लिए युद्ध स्तर पर सर्चआपरेशन चलाया गया। लेकिन घटना स्थल पर 6ठे दिन भी कुछ भी अवशेष हाथ नहीं लगा। ऐसे में स्थानीय लोगों द्वारा अब अपनों को मिलने की उम्मीद छोड़ दी गई है। जब इटीवी भारत की टीम ने पीड़ित परिवारों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि आज 6 दिन बीत चुके हैं लेकिन अपनों के लापता होने के बाद कुछ भी नहीं पता चल पाया है। उन्होंने बताया कि यदि देह भी बरामद हो जाता तो उनका दाह संस्कार कर सकते थे। इसके साथ दिल को तसल्ली हो जाती की अब हमारे परिवार के सदस्य की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा चलाए गए सर्चआपरेशन में घटना स्थल का पुरा क्षेत्र छान लिया है।
ऐसे में यहां पर कोई भी लापता नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि अब उम्मीद मिलने की टुटू चुकी है। ऐसे में अब कल से घटना स्थल पर आना भी छोड़ दिया जाएगा। वहीं समेज के प्रभात नेगी ने बताया कि उनकी मम्मी बाढ़ में लापता हैं। वहीं दूसरे गोपाल ने बताया कि उनकी पत्नी व एक बेटी बाढ में लापता हैं। वहीं ग्राम पंचायत प्रधान मोहन लाल ने बताया कि सरकार व प्रशासन की और से हमारा पुरा सहयोग किया गया है। उन्होंने बताया कि फोरी राहत प्रभावितों को 50-50 हजार रुपए दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग किराए के मकान में रह रहे हैं उनके लिए 5 हजार रुपए तीन महीने तक सरकार द्वारा दिया जाएगा। इसके साथ राशन भी सभी प्रभावितों को दो दो महीने का दिया गया है। इसके साथ जुला गैस सिलेंडर भी मुहैया करवाया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि सरकार व प्रशासन द्वारा बेहतरीन प्रयास किया गया है। जिसको लेकर उन्होंने आभार व्यक्त किया है।

