Site icon Dainik Savera Times

मशहूर क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा, आरती में भी हुईं शामिल

चिंतपूर्णी: इंडिया टीम के मशहूर क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने शुक्रवार रात आठ बजे के करीब मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंची और यंहा मन्दिर में माथा टेककर माता रानी का आर्शीवाद लिया।पुजारी सुमित कालिया और गिरीश कालिया ने उन्हें विधिवत पूजा अर्चना करवाई।

इस दौरान गीता बसरा ने मन्दिर में होने वाली आरती भी देखी।मन्दिर पहुंचने के दौरान गीता बसरा के साथ मन्दिर में आए श्रदालुओं ने फोटो भी खिंचवाई।मन्दिर दर्शन करने के उपरांत मन्दिर के स्टाफ और पुजारियों ने उन्हें माता चिंतपूर्णी की फोटो भेंट स्वरूप दी।दर्शन करने के उपरांत हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने कहा कि उन्हें माता चिंतपूर्णी के दरबार में आकर बहुत अच्छा लगा।माता रानी का बुलाबा आया और वे मां के दरबार में पहुंची माता रानी के दर्शन करके बहुत सकून मिला।उन्होंने कहा कि माता रानी अपने सभी भक्तों पर अपना आर्शीवाद बनाए रखे और सबकी झोलियाँ खुशियों से भरे।

Exit mobile version