Site icon Dainik Savera Times

कुल्लू में फेस्टिवल ऑफ स्पीड का हुआ समापन, मनाली की तनवी ने महिला कैटेगरी में हासिल किया पहला स्थान

कुल्लू में चल रही फेस्टिवल ऑफ स्पीड का आज समापन हुआ. ऐसे में कुल्लू के ढालपुर मैदान में चल रही ऑटो क्रॉस मोटर प्रतियोगिता में भाग ले रहे प्रतिभागियों में आज भी खास उत्साह देखने को मिला. तीन दिनों से चल रही इस ऑटो कॉर्स मोटर्स प्रतियोगिता में देश भर से आए 130 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे थे. ऐसे में महिला कैटरगरी में मनाली के हरिपुर की रहने वाली तनवी गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया. 1 मिनट 34 सेकंड में पूरा रन कंप्लीट किया. और 11 सेकंड के मार्जिन से पहला स्थान हासिल किया. ऐसे में तनवी ने बताया कि पहले भी 2 ऑफ रोडिंग इवेंट में पहला स्थान हासिल कर चुकी है. यहां भी पहले स्थान पर रह कर उन्हें बेहद खुशी है.

वहीं बाइक रेस में ओवरऑल कैटिगरी ने विनर रहे मोहित ठाकुर ने बताया कि वह नेशनल लेवल तक इस एडवेंचर स्पोर्ट में हिस्सा लेते आए है. ऐसे में कुल्लू में इस तरह का इवेंट होने से यहां की युवाओं को अच्छा अनुभव मिलेगा.

वहीं पार्वती वैली के रहने वाले शिवम ने बताया कि उन्होंने इस इवेंट में 5 अलग बाइक कैटिगरीज ने भाग लिया था. ऐसे में 4 कैटरगोरीज में वह पहले स्थान पर रहे है जबकि ओवरऑल कैटिगरी में तीसरे। स्थान पर रहे है.

वहीं जयपुर से आए जैश डेविड ने बताया कि उन्होंने बाइक राइडिंग कैटरगरी में पार्ट किया था. ऐसे में 2016 के बाद ये उनका पहला इवेंट था जहां उन्होंने हिस्सा किया है.

Exit mobile version