Site icon Dainik Savera Times

फीस वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर FIR, ABVP ने SP कुल्लू से की रद्द करने की मांग

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1001091360.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1001091362.mp4

कुल्लू: जिला के मुख्यालय ढालपुर में 20 अगस्त को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा फीस वृद्धि को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था और यह प्रदर्शन पूरी तरह से गैर राजनीतिक था। लेकिन उसके बाद अब प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस प्रशासन के द्वारा एफआईआर की गई है जो सही नहीं है। इसी मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल ढालपुर में एसपी कुल्लू से मिला और मांग रखी गई कि पुलिस के द्वारा जो एफआईआर की गई है। उसे जल्द से जल्द वापस लिया जाए।

एबीवीपी कार्यकर्ता सारांश ने बताया कि विद्यार्थी परिषद लगातार छात्रों की मांगों को सरकार के समक्ष रख रही है और समय-समय पर विभिन्न प्रकार के प्रदर्शन भी किया जा रहे हैं। 20 अगस्त को ढालपुर में जो प्रदर्शन किया गया वह पूरी तरह से शांतिपूर्ण था। ना ही इस प्रदर्शन के दौरान कोई तोड़फोड़ की गई और ना ही किसी प्रकार से आम जनता को परेशान किया गया।

ऐसे में पुलिस के द्वारा जो छात्रों के ऊपर एफआईआर दर्ज की गई है वह बिल्कुल भी सही नहीं है। ऐसे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पुलिस और प्रशासन से मांग रखनी है कि सभी छात्रों पर जो एफआईआर की गई है उसे जल्द से जल्द रद्द किया जाए।

📍 Location: Kullu (Kullu)

Exit mobile version