Site icon Dainik Savera Times

शिमला में लंगर बनाते समय गैस लीक होने से भड़की आग, एक झुलसा

शिमला: हिमाचल प्रदेश में शिमला के उपनगर समरहिल में मंदिर में गुरुवार को लंगर बनाते समय सिलेंडर से गैस रिसाव होने पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में एक व्यक्ति झुलस गया।

दरअसल, समरहिल के दुर्गा मंदिर में आज शाम को होने वाले लंगर के लिए खाना बनाते समय आग लग गई। गैस सिलेंडर के रिसाव से भड़की आग की चपेट में आकर एक कामगार झुलस गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो पूरा समरहिल बाजार खाक हो सकता था। समरहिल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का परिसर भी है।

Exit mobile version