Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामपुर के डकोलड़ में एक दुकान में लगी आग, भारी नुकसान

December 25, 2023

रामपुर के डकोलड़ में एक दुकान में लगी आग, भारी नुकसान

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है। जिसमें लाखों करोड़ों रूपये का नुकसान हो रहा है। ऐसा ही मामला रामपुर बुशहर के मुख्यालय के साथ लगते डकोलड़ में भी बीती रात पेश आया। जिसमें करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ। रामपुर से लगभग 3 किलोमीटर दूर डकोलड़ मे बीडीएम हेंडलूम की दुकान में भीषण अग्रिकांड पेश आया है। आग से हैंडलूम समेत साइकिल, इलेक्ट्रॉनिक टॉय कार सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया है।

दुकान मालिक सुभाष निवासी कल्याणपुर तहसील रामपुर के मुताबिक आग से करोड़ का नुक़सान हुआ है। अग्निकांड की सुचना मिलते ही रामपुर से फायर ब्रिगेड के दल ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग रात जे समय लगी जब अपने घर पर सभी सो रहे थे। तभी इस आग को देखा गया जिसने अग्निशमन विभाग को सुचित किया तभी यह विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। अभी तक आग कैसे लगी है इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें