Site icon Dainik Savera Times

मालग में स्लेटपॉश मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

Jalandhar News

Jalandhar News

पालमपुर(जसवंत कठियाल) : उपमंडल पालमपुर के अंतर्गत आगजनी की दूसरी घटना भवारना के पास पुन्नर पंचायत के साथ लगते इलाके मालग में घटित हुई। जहां पर शनिवार को एक स्लेटपॉश मकान व गौशाला आग की चपेट में आ गई। आग लगने के कारणों का सही पता नहीं लग पाया है। लेकिन इस आगजनी में जहां जो स्लेटपॉश मकान व उनके अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया।

वही साथ लगती गौशाला भी आग की चपेट में आ गई, जिसमें घास-तूड़ी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। मकान मालिक दिनेश पठानिया ने बताया कि शनिवार सुबह 11:00 बजे के करीब उन्होंने अपने स्लेटपॉश मकान से आग की लपटें निकलती देखी, जिस पर शोर मचाया व अग्निशमन विभाग को सूचित किया। इतने में आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने मौके पर आकर आग को बुझाने की भरपूर कोशिश की अंत में अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

आगजनी की इस घटना में दो कमरे पूरी तरह जलकर रख हो गए, जिनके अंदर का सामान भी जल गया। साथ ही लगती गौशाला भी जल गई जिसमें घास तूड़ी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। इससे लाखों का नुक्सान हुआ है। स्थानीय पंचायत प्रधान व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वही इस आग के लगने का कारण शॉर्ट सर्किट भी बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Uttarakhand Board Result 2026: आज जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे, DigiLocker पर मिनटों में ऐसे देखें Result

Exit mobile version